फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में सिरमौरी नाटी देखेंगे अन्य राज्यों के लोग, प्रयागराज में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक

Fri, 17 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

Sirmauri Nati: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में प्रेमचंद बाऊनली को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। यहां कलाकार सिरमौरी परिधान और लोक वाद्य यंत्रों से लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कलाकार प्रेमचंद बाऊनली व उनका दल प्रस्तुति देते हुए। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में सिरमौरी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। प्रेमचंद बाऊनली को प्रयागराज में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक कला मंच बाऊनल के 15 कलाकार 20 से 23 जनवरी के बीच प्रयागराज में सिरमौरी नाटी से लोगों का मनोरंजन कर लोगों को सिरमौरी लोक संस्कृति से रूबरू कराएंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार के आग्रह पर एनजेडसीसी ने इस दल को प्रयागराज में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया है। यहां कलाकार सिरमौरी परिधान और लोक वाद्य यंत्रों से लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। दल के मुख्य कलाकार प्रेमचंद बाऊनली ने बताया कि महाकुंभ जैसे धार्मिक और भव्य आयोजन में उनकी प्रस्तुति का होना बड़े गर्व का विषय है। यह रेणुका क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनके सांस्कृतिक दल में 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें