फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCCB Loan Scam: 20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में युद्ध चंद बैंस की बढ़ीं मुश्किलें, संपत्ति की होगी जांच

Fri, 17 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस की हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में कहां-कहां संपत्तियां हैं, विजिलेंस ने इसका रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विजिलेंस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भले आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा हो, लेकिन विजिलेंस उसके खिलाफ दस्तावेज तैयार कर रहा है। बैंक अधिकारियों से पूछताछ में बात सामने आई है कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस की ओर से दर्ज मामले की जानकारी नाबार्ड, इनकम टैक्स, आरबीआई को दे दी गई है। आरोपी की हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में कहां-कहां संपत्तियां हैं, विजिलेंस ने इसका रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


विजिलेंस ने सोमवार को बैंक अधिकारियों को फिर दस्तावेज के साथ बुलाया गया है। आरोपी 24 जनवरी तक अंतरिम जमानत पर है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली में है। सोमवार लेकर अभी तक आरोपी विजिलेंस कार्यालय नहीं आया है। वह कार्यालय में आने के लिए आनाकानी कर रहा है। आरोपी पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (केसीसीबी) के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से लोन लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की है।

मैसर्स हिमालय स्नो विलेज और होटल लेक पैलेस के मालिक युद्ध चंद बैंस पर आरोप है कि उसने बैंक स्टाफ से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से लोन ले लिया। वहीं, बैंक अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी स्वयं की ऋण नीतियों के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नाबार्ड के दिशा-निर्देशों की भी अवहेलना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें