फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और सस्ता पड़ेगा दिल्ली-शिमला का AC सफर

Sun, 01 Sep 2013 02:34 AM IST
शिमला/विश्वास भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला से दिल्ली पहुंचने के लिए अब आपको दस घंटे या इससे अधिक बस सफर करने की जरूरत नहीं है। एचआरटीसी ने शनिवार को स्पेशल वोल्वो बस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


यह बस आपको नौ घंटे में पहुंचा देगी। वोल्वो की चंडीगढ़ बस अड्डे में एंट्री नहीं होगी, इससे करीब एक घंटे की बचत होगी। तर्क दिया जा रहा है कि सीधे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब बेवजह चंडीगढ़ नहीं घुमाया जाएगा।
विज्ञापन


बस पंचकूला से सीधे जीरकपुर के लिए निकल जाएगी। चंडीगढ़ में एंट्री न होने के कारण किराया भी अन्य वोल्वो बसों के मुकाबले कम होगा।

मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी अनिल सेन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए शिमला दिल्ली के बीच एक और वोल्वो सेवा शुरू की गई है। बस चंडीगढ़ नहीं जाएगी जिसके चलते समय कम लगेगा।
विज्ञापन


शिमला से चलने का समय................7:00 सुबह (टूटीकंडी आईएसबीटी)
दिल्ली से चलने का समय................9:30 रात  (दिल्ली आईएसबीटी)

शिमला से दिल्ली का किराया................802 रुपये (सामान्य वोल्वो)
स्पेशल वोल्वो का किराया................775 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें