खास बात यह है कि आरव ठाकुर ने इस वर्ष की जेईई मेन्स परीक्षा में 99.29 परसेंटाइल हासिल किया था। आरव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों व परिजनों को दिया है। आरव की इस ऐतिहासिक सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताई है। आरव की इस उपलब्धि पर जिले भर में बधाइयां का तांता लगा हुआ है। आरव ठाकुर बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की हटवाड़ पंचायत के गांव देहरा से संबंध रखते हैं।
आरव ठाकुर के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुठेडा में भौतिक शास्त्र में प्रवक्ता हैं और माता राजकीय उच्च विद्यालय छंदोह में टीजीटी हैं। आरव ठाकुर की बड़ी बहन अमृता ठाकुर मेडिकल कॉलेज टांडा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। आरव ठाकुर कक्षा नौंवी से मिनर्वा स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। जबकि उनकी बड़ी बहन अमृता ने भी मिनर्वा स्कूल से ही पढ़ाई व कोचिंग ली है। इस मौके पर आरव के पिता जगदीप ठाकुर, माता सपना ठाकुर, मिनर्वा षिक्षण संस्थान के संस्थापक प्रवेश चंदेल, राकेश चंदेल व स्वदेश चंदेल सहित अन्य स्टापफ उपस्थित रहा।