फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : नरेश चौहान बोले- हिमाचल में भाजपा का अभिनेत्री को उतारने का प्रयोग रहा विफल

Thu, 18 Sep 2025 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने आपदा के समय सांसद कंगना रणौत की अनुपस्थिति की निंदा की। चौहान ने कहा कि मंडी के लोगों और यहां तक कि भाजपा को भी अब एहसास हो गया है कि एक अभिनेत्री को चुनावी मैदान में उतारने का प्रयोग विफल रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान प्रेस वार्ता को संबोधित करतो हुए। (File Photo) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का अभिनेत्री प्रयोग विफल रहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने आपदा के समय सांसद कंगना रणौत की अनुपस्थिति की निंदा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का श्रेय लेने के बजाय भाजपा नेताओं को मुश्किल घड़ी में सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन


वीरवार को चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा से 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य ने तीन महीनों तक लगातार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन का सामना किया है, जिसमें 419 लोग मारे गए हैं। इनमें से 236 की बारिश से संबंधित घटनाओं और 183 की सड़क दुर्घटनाओं में जान गई है। चौहान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी विपत्ति के समय निर्वाचित प्रतिनिधि अपने लोगों के बीच नहीं हैं। उन्होंने खुद एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि सांसद होने के लिए केवल 60 दिनों का काम करना जरूरी है। वह एक सेलिब्रिटी हैं, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में विफल रही हैं। मंडी के लोगों और यहां तक कि भाजपा को भी अब एहसास हो गया है कि एक अभिनेत्री को चुनावी मैदान में उतारने का प्रयोग विफल रहा है।

विज्ञापन

चौहान ने कहा कि आपदा की भयावहता के बावजूद सरकारी तंत्र ने यह सुनिश्चित किया है कि आवश्यक सेवाएं शीघ्र बहाल हों। प्रधानमंत्री ने 1,500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है। सरकार इस बात पर स्पष्टता चाहती है कि यह हिमाचल सरकार को विशेष अनुदान के रूप में दिया जाएगा या योजना-आधारित आवंटन के माध्यम से होगा। मुख्यमंत्री 30 जून से जब मंडी में पहली बड़ी तबाही हुई, हर प्रभावित जिले का दौरा कर रहे हैं। सरकार के प्रयासों से मणिमहेश यात्रा के दौरान फंसे पंद्रह हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने केंद्र से वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन करने का आग्रह किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें