फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सहारा योजना: हिमाचल में 10 हजार लाभार्थी होंगे शामिल, डीसी करेंगे आवेदकों की पात्रता का सत्यापन

Sat, 31 Oct 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सहारा योजना में आर्थिक सहायता पाने के लिए करीब 10 हजार लोगों ने आवेदन किया है। जिला उपायुक्तों के माध्यम से आवेदकों की पात्रता का सत्यापन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सहारा योजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना में आर्थिक सहायता पाने के लिए करीब 10 हजार लोगों ने आवेदन किया है। जिला उपायुक्तों के माध्यम से आवेदकों की पात्रता का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद पात्र पाए जाने वाले लोगों को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की पूर्व की सूची में शामिल लोगों को भी नई सिरे से नियमों के तहत पोर्टल पर आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री सहारा योजना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आर्थिक मदद दी जाती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

योजना का ये उद्देश्य
योजना का उद्देश्य बीमारी के इलाज, दवाओं और अन्य जरूरी खर्चों के लिए मरीजों को आर्थिक सहारा देना है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को हर महीने तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। इस तरह एक लाभार्थी को सालाना 36 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। योजना के संचालन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सौंपे जाने के बाद लाभार्थियों के रिकॉर्ड और आवेदन प्रक्रिया को नए सिरे से व्यवस्थित किया जा रहा है। नए आवेदनों के सत्यापन के लिए जिलों के उपायुक्तों को सूची भेजी गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सहायता का लाभ निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले जरूरतमंद लोगों को ही मिले।
विज्ञापन

वर्तमान में 4500 लोगों को आर्थिक सहायता
वर्तमान में प्रदेश में करीब 4500 लोगों को सहारा योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं, नए आवेदनों के सत्यापन के बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है। योजना के दायरे में कैंसर, पार्किंसंस, पक्षाघात, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित पात्र लोग आते हैं। ईसोमा विभाग एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम के सशक्तीकरण विभाग के निदेशक सुमित खिमटा ने कहा कि 10 हजार लोगों ने आवेदन किया है। उपायुक्तों की माध्यम से आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद इन्हें आर्थिक राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें