फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बोले- आपदाकाल में जनता की जेब पर डाका डाल रही कांग्रेस सरकार

Wed, 24 Sep 2025 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Anurag Singh Thakur : सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमेंट के दाम बढ़ाये जाने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव शुरू कर जनता को राहत देने का काम किया था, जिसमें सीमेंट के भी दाम कम हुए थे लेकिन कांग्रेस ने प्रदेश में सीमेंट के दाम बढ़ाकर जनहित से खिलवाड़ करने का काम किया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)। - फोटो : एएनआई, शिमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमेंट के दाम बढ़ाये जाने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार आपदाकाल में जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव शुरू कर जनता को राहत देने का काम किया था, जिसमें सीमेंट के भी दाम कम हुए थे लेकिन कांग्रेस ने प्रदेश में सीमेंट के दाम बढ़ाकर जनहित से खिलवाड़ करने का काम किया है।

विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में मौजूदा कांग्रेस सरकार का नैतिक पतन हो चुका है। इस सरकार को आपदा से जूझ रहे हिमाचल के हितों से कोई मतलब नहीं है बल्कि इनका ध्यान सिर्फ अपनी जेबें भरने पर है। नवरात्रि के प्रथम दिन ही पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत की ताकि आम जनता की त्योहारों में खुशी दोगुनी हो सके व उनकी बचत में इजाफा हो। जीएसटी की इस कमी से सीमेंट भी अछूता नहीं है। सीमेंट पर जीएसटी की दरों को 28 से 18 फीसदी कर दिया गया, लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में इस पर टैक्स बढ़ा कर सीमेंट के दामों में इजाफा करने व जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। हिमाचल सरकार ने सीमेंट पर लगने वाला टैक्स 11 से 16 रुपये प्रति बैग कर दिया है जिस से जनता को अब प्रति बैग 5 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सदा हिमाचल के हितों के साथ खड़ी रही है।

विज्ञापन

जीएसटी के सकारात्मक प्रभाव से हिली कांग्रेस की सत्ता : राकेश
भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि जीएसटी के सकारात्मक प्रभाव से कांग्रेस की सत्ता हिल गई है। कांग्रेस के नेता एवं मंत्री बिना सोचे समझे बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकने का असफल प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को जारी बयान में मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री तो जजिया लगाने की बात कर रहे हैं। हिमाचल में मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए किसने जजिया लगाया। केंद्र सरकार जनता को राहत देने में लगी है वहीं हिमाचल प्रदेश की सरकार उसे राहत को छीनने का प्रयास कर रही है। अगर कांग्रेस के वक्ता डीजल की बात करते हैं तो भारतीय जनता पार्टी की केंद्र शासित सरकार ने डीजल पर रेट कटौती में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश की सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल पर 7.50 रुपये वैट बढ़ा दिया, यह कांग्रेस सरकार के जन विरोधी चेहरे का प्रमाण है। राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जीएसटी के नुकसान की बात कांग्रेस पार्टी के नेता कर रहे हैं, पर हिमाचल प्रदेश में 50 से अधिक उद्योग काम छोड़कर भाग गए, यह भी एक कारण है जिससे जीएसटी गिरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें