फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे पर प्रहार के लिए 25 को दौड़ेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। मंडी साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति और धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति ने नशा भगाओ युवा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान शुरू किया है। इसमें युवाओं को शारीरिक रूप में फिट रखने, नशे से दूर रखकर खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत 25 मई को सुबह 7:30 बजे सज्याओपिपलू स्कूल मैदान से जोढन तक चार किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जा रही है
विज्ञापन

इसमें 14 से 16 और 16 से 18 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियां भाग ले सकती हैं। विजेता धावकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट भी व्यापार मंडल सज्याओपिपलू, भराड़ी और लौंगणी की ओर से प्रायोजित की जाएगी। दौड़ में सज्याओं के अलावा लौंगणी, हुक्कल, घरवासड़ा सरकारी स्कूलों और भराड़ी एवं जोढन के निजी स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। सेवानिवृत्त कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीना राठौर मुख्य अतिथि होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें