फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परिवार सहित किए शिकारी देवी के दर्शन

Thu, 22 May 2025 12:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)

सार

प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ मंडी जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी मंदिर में दर्शन किए। 
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परिवार सहित किए शिकारी देवी के दर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ मंडी जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। 

विज्ञापन

राज्यपाल ने मंदिर परिसर में आयोजित एक विशेष पूजा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी और अन्य परिजन भी मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी ने राज्यपाल और उनके परिवार का स्वागत किया और उन्हें माता शिकारी देवी का प्रसाद भेंट किया। 

बता दें, समुद्र तल से करीब 3,359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिकारी देवी मंदिर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। राज्यपाल ने मंदिर की शांत और पवित्र वातावरण की सराहना की और कहा कि यह स्थान भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। इस दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्यों ने राज्यपाल के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने राज्यपाल के इस दौरे को सकारात्मक बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें