फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने डीजीपी कुंडू का पुतला फूंका

विज्ञापन
मंडी में डीसी कार्यलय के बाहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर सेरी मंच पर युवा कांग्रेस ने प्रदेश पुलिस प्रमुख संजय कुंडू का पुतला फूंका। युकां नौ दिनों से क्रमिक अनशन पर है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि एक महीने के अंदर पेपर को दोबारा करवाया जाएगा। अभी तक भी सरकार इसका ब्लू प्रिंट तक तैयार नहीं कर पाई है। प्रदेश के युवक कोचिंग सेंटरों और पुस्तकालयों में बैठे पेपर की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अभी तक इस पुलिस विभाग के कोई भी दोषी को सामने नहीं ला पाई है।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार मामले को दबाने में लगी है। दोषियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में जेओए आईटी की परीक्षा से लेकर विवि तक के पेपर लीक हो गए लेकिन सरकार के मंत्री और प्रशासन नाचने में व्यस्त हैं। युवा कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि पुलिस भर्ती की परीक्षा चयन आयोग के माध्यम से करवाई जाए तथा डीजीपी को पद से हटाया जाए। ऐसा न किए जाने पर युवा कांग्रेस अपने आंदोलन को तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें