फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों पर परिवार की पिटाई करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बल्ह थाना क्षेत्र में युवकों पर नशे की हालत में एक परिवार की पिटाई करने के आरोप लगे हैं। पुलिस को दी शिकायत में संतोष कुमार ने कहा कि कुछ युवाओं ने स्कूटी पर घर लौट रही एक महिला का रास्ता रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

दूसरी स्कूटी पर बेटे के साथ चल रहे महिला के पति संतोष कुमार ने जब लोगों को समझाने और बचाव की कोशिश की तो नशे में चूर युवकों ने हाथापाई कर पिटाई कर दी। इससे उन्हें चोटें आई हैं। बीच बचाव के लिए आए बरस्वाण पंचायत के बुद्धि सिंह (47) की भी युवकों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बल्ह और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं से सटा सिद्धकोट जंगल सहित अन्य स्थान नशेड़ियों के अड्डे बने हुए हैं।
डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने बलद्वाड़ा क्षेत्र के अजय, सुभाष और पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें