फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर कटान के लिए आए युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के हुक्कल गांव के पास वीरवार शाम एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान गुलजार अहमद खान (37) पुत्र मुनीर हुसैन खान गांव सदाव कुरैवा शोपियां, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गुलजार अहमद खान की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज करवाई गई थी। जानकारी के अनुसार कुछ युवक खैर कटाई के लिए आए थे। ब्रांग गांव में खैर कटाई का कार्य चला हुआ है। 14 फरवरी को गुलजार अहमद खान अपने साथियों से यह कहकर निकला कि वह धर्मपुर में दवाई लेने जा रहा है।
शाम को वापस नहीं आने पर साथियों ने सूचना पुलिस थाना धर्मपुर में दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वीरवार को गुलजार अहमद खान का शव जंगल में सड़क से करीब 20 से 25 फीट नीचे मिला। युवक मुंह के बल पड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में पांव फिसलना मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस थाना धर्मपुर के थाना प्रभारी कुलदीप चंबयाल के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने भी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी तिलक राज ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें