फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 25 साल बाद ग्राम पंचायत भदेहड़ में फिर शुरू हुई कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संधोल (मंडी)। ग्राम पंचायत भदेहड़ में ग्रामवासियों के सहयोग से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 25 वर्षों बाद हुए इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मुकाबलों का आनंद लिया और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमाचल ब्रांच ऑफ आईसीएआई के पूर्व चेयरमैन राजीव शर्मा रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह व उपाध्यक्ष प्रकाश चंद ने किया। प्रतियोगिता में 13 पहलवानों ने भाग लिया, जिनमें स्थानीय व जिला हमीरपुर के पहलवान शामिल रहे। छोटे बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर पंचायत प्रधान, उपप्रधान सहित सदस्य सुदेश सकलानी, कमलेश सकलानी, हैप्पी सकलानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें