फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पोखी-कटाड़ा सड़क पर बोलेरो खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखी से अपने घर की तरफ बोलेरो में जा रहा था डोली राज
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से चालक को खाई से बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। उपमंडल के पोखी–कटाड़ा सड़क मार्ग पर शनिवार रात करीब 10 बजे बोलेरो लगभग 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चालक डोली राज निवासी कटाड़ा बोलेरो (एसपी-01एम-6470) में सवार होकर पोखी से अपने घर कटाड़ा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन छला टला के समीप पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अंधेरे में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने खाई में उतरकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।स्थानीय लोगों के अनुसार डोली राज एक मेहनती, मिलनसार और सरल स्वभाव का युवक था, जो सभी के सुख-दुख में शामिल रहता था। उसकी असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर है। लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी एवं जोखिम भरे सड़क मार्गों पर सुरक्षा उपाय और अधिक मजबूत करने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। करसोग के विधायक दीप राज ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, डीएसपी सरकाघाट चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि की है। कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें