मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विशेष समारोह आयोजित हुआ। सीएमओ डॉ. दीपाली शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम में फार्मेसी अधिकारियों के योगदान को सराहा गया।
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में वीरवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा विशेष रूप से शरीक रहीं।
विज्ञापन
उन्होंने फार्मेसी अधिकारियों की स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान के बारे में प्रकाश डाला। सभी चीफ फार्मेसी ऑफिसर और फार्मेसी ऑफिसर को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु फार्मासिस्टों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर, एमओएच डॉ. अरिंदम रॉय, डॉ. अरविंद बहल, चीफ फार्मेसी ऑफिसर विनय चंदेल, हंसराज, टेक चंद, कमला सहित सभी फार्मेसी अधिकारी मौजूद रहे। संवाद