फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें जवाब : जयराम

विज्ञापन
थुनाग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 में मौजूद भाजपा पदा​​​धिकारी। स
विज्ञापन
थुनाग में भाजपा कार्यकर्ताओं से नेता प्रतिपक्ष ने किया आह्वान
विज्ञापन

थुनाग में आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सीएम पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को थुनाग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत थुनाग मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन में कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। उन्होंने संगठन की मजबूती, सिद्धांतों और विचारधारा पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तंज कसा कि अब इस सरकार की विफलता की चर्चा करना भी गौण लगने लगा है। प्रदेश के हर चौराहे और गली में लोग स्वयं इनकी कार्यप्रणाली और नालायकी की बातें कर रहे हैं। जनता शासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए वीबी जी राम जी में किए गए बदलावों को कांग्रेस योजना बंद होने के रूप में प्रचारित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कांग्रेस के इस झूठे और नकारात्मक प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दें, जनता के बीच जाकर केंद्र की उपलब्धियों को साझा करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में नाचन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हीं संस्थानों का उद्घाटन किया जिन्हें भाजपा सरकार ने शुरू किया था और उनके स्वयं के कार्यकाल की उपलब्धि के नाम पर मात्र आठ लाख का एक भवन है, जिसकी लागत इतनी कम है कि हमारे समय में ऐसे भवनों का शिलान्यास या उद्घाटन ग्राम प्रधान स्तर पर ही कर दिया जाता था।
विज्ञापन

राजस्व घाटा अनुदान और मनरेगा को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को खारिज करते हुए जयराम ठाकुर ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दस वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल को दो वित्त आयोगों के तहत मात्र 18,000 करोड़ रुपये की आरडीजी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें