फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भांबला एक्सचेंज से बैटरी और केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज भांबला में बैटरी और केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बीएसएनएल के कर्मचारी यशपाल जम्वाल ने पुलिस थाना हटली में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार बीते 9 मार्च को सुबह करीब 5 बजे से पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक्सचेंज परिसर से 12 वोल्ट की बैटरी और डीसी केबल चोरी कर ली गई। चोरी हुए सामान में लगभग 40 मीटर डीसी केबल (4एमएम), 120 मिमी केबल (10 मीटर), 12 वोल्ट की बैटरी तथा डीजी बैटरी लीड शामिल है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 18 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है। इसके अलावा चोरों ने 6 बैटरी स्ट्रिप्स को भी नुकसान पहुंचाया गया और उन्हें चोरी करने का प्रयास किया गया। यह घटना उस समय सामने आई जब कर्मचारी जगदीप सिंह निरीक्षण कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना हटली ने जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें