फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नलवाड़ मेला में महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। तीन अप्रैल तक चलने वाले नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न महिला मंडलों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ग्राम पंचायत बकारटा की प्रधान और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर रहीं। साथ ही बीडीओ गोपालपुर विवेक पॉल विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरच्छवाड़ की प्रधान निशा कुमारी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा महिला मंडल गरौड़ू रिस्सा, महिला मंडल बकारटा, महिला मंडल खलारडु, महिला मंडल बरच्छवाड़ और भलयाणा महिला मंडल ने प्रस्तुतियां दीं। इनमें स्वागत गीत, लोक नृत्य, समूह गान, नाटक, मंडयाली गिद्धा आदि शामिल रहा। मुख्यातिथि ने सभी महिला मंडलों को इनकी प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें