फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं, इलाज के लिए भटक रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट अस्पताल में स्थायी चिकित्सक की तैनाती की मांग
विज्ञापन

प्रसव और उपचार के लिए दूसरे जिलों का करना पड़ रहा रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट पिछले करीब दो वर्षों से स्त्री रोग विशेषज्ञ के बिना संचालित हो रहा है। इसका खामियाजा केवल सरकाघाट ही नहीं, बल्कि धर्मपुर, बलद्वाड़ा, भोरंज और आसपास के क्षेत्रों की हजारों महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। गायनी संबंधी जांच, उपचार और प्रसव सेवाओं के लिए महिलाओं को हमीरपुर, एम्स बिलासपुर, मंडी और चंडीगढ़ का रुख करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई बार प्रसव पीड़ा के दौरान मरीजों को रेफर करना पड़ता है, जिससे रास्ते में ही एंबुलेंस में प्रसव कराने जैसी आपात स्थिति बन जाती है। इससे जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 800 मरीज पहुंचते हैं। इनमें 10 से 20 महिलाएं स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से पीड़ित होती हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने सरकार से नागरिक अस्पताल सरकाघाट में जल्द स्थायी स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
उधर, नागरिक अस्पताल सरकाघाट के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति का मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया गया है।
महिलाओं ने बयां किया दर्द
सरकाघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ की बेहद आवश्यकता है। गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार नहीं मिल पाने के कारण दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है। -संतोषी देवी, मसेरन
दूरदराज गांवों से आने वाले गरीब परिवारों को आपात स्थिति में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बाहर इलाज करवाना मुश्किल है। -किरणा देवी, ब्राडता
विज्ञापन

मुझे गायनी संबंधी जांच करवानी थी, लेकिन यहां से हमीरपुर या चंडीगढ़ जाने की सलाह दी गई। मेरे लिए इतनी दूर जाना आसान नहीं है। -रत्नी देवी, बकारटा
उम्मीद रहती है कि नजदीकी अस्पताल में इलाज मिल जाएगा, लेकिन निराशा ही हाथ लगती है। सरकार को सरकाघाट अस्पताल में जल्द स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त करना चाहिए। -अमरी देवी, बल्ह परनौउ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें