जोगिंद्रनगर के हराबाग में स्थानीय सब्जियों, फल बेचतीं महिलाएं।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं उच्चमार्ग पर मौसमी फल और सब्जियां बेच कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रही हैं। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर जोगिंद्रनगर से लेकर गुम्मा तक महिलाएं हाईवे किनारे देसी सब्जियां और फल बेच रही हैं।
स्थानीय महिलाओं कमला देवी, रती देवी, कलू देवी, पुष्पा देवी, प्रीतो देवी आदि ने बताया कि वे प्रतिदिन सब्जियां और फल बेच रही हैं। इससे आर्थिकी भी सुदृढ़ हो रही है। हाईवे से हर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। लोग प्राकृतिक फल और सब्जियां खरीदने में भी रुचि दिखाते हैं।
सब्जी खरीदने रुके कुछ पर्यटकों ने बताया कि स्थानीय उत्पाद पूरी तरह से प्राकृतिक तौर पर तैयार हुए हैं। बड़ी बात यह कि इनकी कीमत भी बाजारी भाव से कम है। ये सेहत के लिए अच्छी हैं। यहां भिंडी, तौरी, खीरा, करेला, कद्दू, प्याज, अदरक, लहसुन आदि सब्जियां बेची जा रही हैं। संवाद