तलकेहड़ पंचायत के स्तैन गांव में बैसाखी मेले के समापन पर निकली शोभा यात्रा में भाग लेते मुख्य अत
चौंतड़ा (मंडी)। मंडी-कांगड़ा सीमा से सटी तलकेहड़ पंचायत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए सरकार से बजट का प्रावधान करवाएंगे। मंगलवार को विकास खंड चौंतड़ा के स्तैन गांव में बैसाखी मेले के समापन पर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यहां पर पैराग्लाइडिंग और जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने के लिए वह पर्यटन विभाग को योजना का प्रारूप सौंपकर धन की उपलब्धता करवाएंगे।
पंचायत की प्रधान शूचिका ने कहा कि हाल ही में अनुमानित 50 लाख के बजट की स्वीकृति पंचायती राज विभाग से मिलने के बाद 12 लाख रुपये से सोलर लाइटें लगाई गई हैं। साथ ही सुंदर वाटिका का निर्माण किया गया है। तीन दिवसीय मेले के समापन के दौरान कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्राथमिक पाठशाला स्तैन के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समापन समारोह के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें तलकेहड़ पंचायत के सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। मेला समिति के प्रधान संदीप ठाकुर, पंचायत सचिव रतन भारती, एसएमसी प्रधान सुरेश कुमार और अध्यापक कपिल राव, विनोद धरवाल मौजूद रहे। संवाद