फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथ के पधर में जमीन उपलब्ध हो तो होगा इंडोर स्टेडियम शिफ्ट : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। छोटा पड्डल मैदान से इंडोर स्टेडियम को रघुनाथ के पधर में स्थानांतरित होने की खबरों पर मंगलवार को स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की। कहा कि सरकार रघुनाथ के पधर में जमीन उपलब्ध करवाए, तभी छोटा पड्डल से इंडोर स्टेडियम को शिफ्ट किया जा सकता है। विधायक ने साफ किया कि स्टेडियम को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, वह तथ्यहीन हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो वह जमीन उपलब्ध करवाकर इंडोर स्टेडियम रघुनाथ के पधर में बना सकती है। रघुनाथ का पधर में स्टेडियम बनाना प्राथमिकता रही है, लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग ने जगह देने से इन्कार कर दिया तो डीपीआर को पड्डल में बनाने का फैसला लिया। अब पैसा तभी आएगा जब इसकी डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि पड्डल में स्टेडियम को लेकर डीपीआर बनाई जा रही है। कुछ लोगों के विरोध करने पर अनिल शर्मा ने कहा कि पड्डल में इंडोर स्टेडियम का विरोध वही लोग करते रहे हैं जिनका कोई योगदान खेल या मंडी के विकास के लिए नहीं रहा है। अगर इस विरोध में मंडी के बुद्धिजीवी मतदाता या युवा खिलाड़ी होते तो माना जा सकता था कि विरोध जायज है। छह महीने बीत जाने के बाद भी स्टेडियम की डीपीआर तैयार नहीं हो पाई है। डीपीआर तैयार करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के पास है।
विज्ञापन


..
विधायक ने पहले भी और आज भी बयान दिया है कि पैसे लेकर स्टेडियम रघुनाथ के पधर में ही बनवाऊंगा। 50 फीसदी तक विधायक मान गए हैं, आगे 100 फीसदी मान जाएंगे। पुराने पड्डल मैदान में किसी भी हालत में स्टेडियम नहीं बनने दिया जाएगा।
-राजेश कपूर, सामाजिक कार्यकर्ता
...
सिटीजन काउंसिल ने थपथपाई थी विधायक की पीठ
सिटीजन काउंसिल मंडी के प्रधान ओपी कपूर ने इंडोर स्टेडियम को पड्डल से रघुनाथ के पधर में स्थानांतरण करने के निर्णय को सराहनीय बताया था। विधायक को बधाई दी थी। सिटीजन काउंसिल मंडी पड्डल में इंडोर स्टेडियम के विरोध में हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें