फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट में पांच माह से नहीं मिल रहा पेयजल

Fri, 20 Nov 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर ब्लॉक के तनिहार पंचायत के पांच वार्डों में पांच माह से पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों ने आईपीएच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया की अगुवाई में लोगों ने आईपीएच अधिशाषी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विभाग पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में आई बाढ़ से पेयजल स्रोत दब गए हैं। गत सात अगस्त को भारी बरसात से टूटी पेयजल लाइन को विभाग आज तक जोड़ने में नाकाम रहा है। रोजाना कई मीलों चलकर पानी ढोना पड़ रहा है। मामले को लेकर वह सीएम, आईपीएच मंत्री समेत अधिकारियों को पत्राचार कर थक चुके हैं और मामले में कुछ नहीं किया जा रहा है।
अधिशाषी अभियंता पीके वैद्य ने सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को साथ लेकर प्रभावित गांवों में गए। जिस पर महिलाओं ने अपना प्रदर्शन बंद किया और उनके साथ-साथ घर रवाना हुए। तनिहार के धलौण, तनिहार, हियूण और नलयाणा वार्डों में उक्त पेयजल दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन

धाड़ता क्षेत्र की अन्य पंचायतों सधोट, चोलथरा, ग्रयोह, बसंतपुर, रखोह, टिहरा, कोट और सज्जाओपिपलू में भी पांच माह से पेयजल किल्लत पेश आ रही है। उपभोक्ताओं में पंचायत प्रधान सीमा, उपप्रधान बीरबल, धर्मचंद, देवराज, लता देवी, कुसुम, रीता, रेखा, सीमा, निर्मला, भलखू राम, रघु राम और अन्य के अनुसार पेयजल समस्या को प्राथमिकता से सुलझाया जाए अन्यथा वह विभाग के साथ आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। वहीं, आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता पीके वैद्य ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें