फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा माता की जाग में अंगारों पर चले गूर

विज्ञापन
चामुंडा मंदिर मंडी में वार्षिक होम में अंगारों पर चलते गूर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। शहर के स्कूल बाजार स्थित माता काली चामुंडा मंदिर में वीरवार रात माता की जाग (जन्मदिवस) सूक्ष्म तरीके से मनाया गया। माता महाकाली पुरानी मंडी की अगुवाई में आयोजित जाग में करीब आधा दर्जन गूरों ने दहकते अंगारों पर चलकर दैवीय शक्ति का प्रमाण दिया।
विज्ञापन

नजारे को देखने के लिए मंडी शहर के लोग मौजूद रहे। मंदिर के प्रधान सुंदर लाल ने बताया कि माता की जाग का आयोजन मंदिर परिसर में सूक्ष्म तरीके से किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पैकेट प्रसाद दिया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सायं के समय माता महाकाली और काली चामुंडा अपने भंडार से निकल कर जेलरोड स्थित श्रद्धालु के घर में विराजमान हुई। रात्रि साढ़े ग्यारह बजे देवी रथ अपने दर्जनों कारदारों, गूरों और देवलुओं सहित मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान देवलुओं ने रास्ते में नाटी डाली।
विज्ञापन

माता के जयकारों लगाए। ठीक साढ़े बारह बजे माता के रथ स्कूल बाजार स्थित मंदिर में पहुंचे। यहां जाग स्थली पर करीब आधा दर्जन गूरों ने दहकते अंगारों पर चल कर दैवीय शक्ति का प्रमाण दिया। बुरी शक्तियों और देवताओं के बीच चल रहे युद्ध का विवरण भी रखा। युद्ध का पूरा वृतांत शुक्रवार रात को देवधार स्थित देव सत बालाकामेश्वर मंदिर में आयोजित होने वाली अंतिम जाग में सुनाया जाएगा। प्रधान सुंदर लाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते जाग का आयोजन सूक्ष्म तरीके से किया गया।
मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया। वीरवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। मंदिर का विशेष तरह से शृंगार किया गया था। देर रात तक श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता का गुणगान किया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के गुरदेव शर्मा, तिलक राज, अशोक राणा, भीम सिंह, गूर जय चंद राणा, महाकाली माता के गूर आयुश शर्मा, हेमराज राणा, निखिल, इरशु, कुशाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें