फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में सीटू ने किया लेबर ऑफिस का घेराव

विज्ञापन
लेबर ऑफिस में धरने पर बैठे सीटू कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। सीटू से संबंधित फोरलेन निर्माण मजदूर यूनियन बल्ह और सुंदरनगर इकाइयों ने शुक्रवार को लेबर ऑफिस मंडी के बाहर मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। दो घंटे तक घेराव कर मांगपत्र सौंपा। सीटू महासचिव राजेश शर्मा, सह सचिव गोपेंद्र शर्मा, दया देवी की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि लेबर ऑफिस में राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड का कार्य पिछले आठ महीनों से नहीं हो रहा है। मजदूरों का पंजीकरण कराने के लिए भी महीनों लग रहे हैं। 20 हजार से ज्यादा मजदूरों के पंजीकरण कार्ड अभी तक लंबित हैं।
नवीनीकरण का काम भी नहीं हो पा रहा है। मजदूरों के मनरेगा कार्ड नहीं बन रहे हैं। अब लेबर ऑफिसर ने पंजीकरण दस-दस के बैच में करने की नीति बनाई है। इससे पंजीकरण कराने में और देरी होगी। जिन मजदूरों ने विवाह और छात्रवृत्ति सहायता के लिए पिछले साल आवेदन पत्र दिए हैं उन्हें लाभ जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

यूनियन ने मांग की है कि पंजीकरण कराने और लाभ जारी करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए। लेबर ऑफिस की इस लेटलतीफी वाली कार्यप्रणाली के खिलाफ और लाभ जल्दी जारी करने की मांग को लेकर आगामी 15 सितंबर तक लेबर ऑफिस मंडी का हर रोज घेराव किया जाएगा।
यदि बोर्ड मजदूरों की मांगों को नहीं मानता है तो सीटू को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। प्रदर्शन में सीटू सचिव गोपेंद्र शर्मा, दया देवी, रूमा देवी, राकेश, चमन लाल, कांता, सोमलता, दिनेश और रामेश्वर ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें