फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में विपला, निबंध लेखन में भानुप्रिया अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा के रोड सेफ्टी क्लब ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य सुरीना शर्मा ने की।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता में विपला ठाकुर प्रथम, मनीषा ठाकुर द्वितीय तथा गोपी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम डी (भावना कुमारी, हर्षिता ठाकुर व चंद्रेश कुमारी) प्रथम रही।
टीम सी (ममता कुमारी, नेहा शर्मा और हिमानी ठाकुर) द्वितीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में भानुप्रिया प्रथम, अंजलि शर्मा द्वितीय और ममता कुमारी तृतीय स्थान पर रही। रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गतिविधियों के माध्यम से अन्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में प्रो. नीतू पठानिया और कंचन परमार निर्णायक सदस्य रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें