फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर में पूजा-अर्चना के साथ छेश्चू मेले का आगाज

विज्ञापन
रिवासलर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चु मेले के शुभारंभ पर विधायक इंद्र सिंह गांधी को सम्मान? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बौद्ध मंदिर निगमापा में शुक्रवार को विविविधान से पूजा-अर्चना के बाद तीन दिवसीय राज्यस्तरीय छेश्चु मेला शुरू हो गया। इस दौरान बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि रिवालसर तीन धर्मों की तपोस्थली है।
विज्ञापन

यहां बौद्ध, सिख और हिंदू धर्म के लोग सालों से मिलजुल रहकर पूरी दुनिया में अनूठी मिसाल पेश करते हैं। इससे पूर्व विधायक ने निगमापा बौद्ध मंदिर में गुरु पदम संभव की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा-अर्चना के बाद मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
स्थानीय लोगों के अलावा बौद्ध श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचे हैं। शनिवार को निगमापा मंदिर परिसर में बौद्घ अनुयायियों का छम नृत्य विशेष आकर्षण रहेगा। इस मौके पर बौद्घ धर्म के अनुयायी विभिन्न मुखौटे लगाकर नृत्य करेंगे। इसके पश्चात झील परिसर में बौद्ध समुदाय की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा मुख्यातिथि होंगे। मेले के समापन पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

यह पर्व बौद्घ धर्म के सातवें अवतार गुरु पद्मसंभव के जन्मदिवस एवं बौद्घ अनुयायियों का नववर्ष शुरू होने पर मनाया जाता है। समापन अवसर पर 13 मार्च को झंडा रस्म का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम स्मृतिका नेगी, खंड विकास अधिकारी बल्ह कुलवंत सिंह, बल्ह भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र राणा, राज्य स्तरीय छेश्चु मेला अधिकारी मुरारी लाल शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता देवी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें