फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक्करी के ग्रामीण बोले, सड़क न सुधारी तो उपचुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
सरकाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांबला के टिक्करी गांव में खस्ताहाल सड़क पर खड़े ग्रामीण। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत भांबला के टिक्करी (डली) गांव के लोगों ने क्षेत्र की अनदेखी के चलते संसदीय उपचुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। लोगों का कहना है कि टिक्करी से हवाणी वाया डली सड़क को बने हुए करीब 20 साल हो गए।
विज्ञापन

अभी तक यह सड़क पक्की नहीं हो पाई है। जब भी चुनाव आते हैं तो पार्टी प्रत्याशी बड़े-बड़े वादे करते हैं। इसके बाद कुछ नहीं करते। इस बार क्षेत्र के लोग झांसे में नहीं आने वाले हैं। ग्रामीणों रमेश चंद, रूप लाल, प्रकाश चंद, ब्रह्मदास, अति देवी, अमर सिंह, मस्त राम, गुलाब सिंह, चंपा देवी, सोनू कुमार, बिमला, खिमा देवी, मीना, भूरि सिंह, मीरा देवी, लेखराम, लता देवी, कुंता देवी, अमी चंद, निशा देवी, रमेश कुमार सहित करीब 85 लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रदेश सरकार और विधायक को भेजा है।
इसमें कहा गया है कि यदि टिक्करी-हवाणी वाया डली सड़क की दुर्दशा को जल्द न सुधारा गया तो क्षेत्रवासी उपचुनाव और आने वाले विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। डली गांव में करीब 200 मतदाता हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सरकाघाट विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क की दशा सुधारने के लिए डीपीआर बनाकर भेज दी गई है। सरकार से स्वीकृति और बजट मिलने बाद निर्माण कार्य का टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें