सुंदरनगर (मंडी)। सुुंदरनगर में नौलखा, कनैड, डडौर चौक फोरलेन की हालत बदतर हो गई है। फोरलेन पर जगह-जगह ठहरे पानी और गड्ढों से ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कनैड निवासी प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता शशिकांत ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से इस मामले में स्वयं हस्तक्षेप करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे मांगपत्र में उन्होंने कहा कि नौलखा से कनैड, डडौर चौक तक फोरलेन कई लोगों की जान ले चुका है। यहां पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनाईं और फोरलेन पर तीखे मोड़ हैं। उधर, इस बारे में एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा। संवाद