फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडू, पाखरी में दुकानों से नकदी ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल के टांडू और पाखरी में सोमवार रात को शातिरों ने दो दुकानों और मंदिर में चोरी कर नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर दुकानदारों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है। टांडू निवासी योगराज सकलानी ने कहा कि किराना स्टोर से शातिर 35 हजार की नकदी, सिगरेट के तीन पैकेट, श्रम कार्ड आदि ले गए हैं।
पाखरी में स्थित एक्स सर्विसमैन सुरेंद्र कुमार की दुकान से भी अंडों की दो ट्रे, गैस की कॉपियां और नकदी और दुकान का गल्ला भी ले गए हैं। देव सूत्रधारी मंदिर सुराहण में भी शातिरों ने दानपात्र और मंदिर के गेट पर लगी घंटियां चुरा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिरों ने देव सूत्रधारी ब्रह्मा के साठ पुरारी मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पधर पुलिस चोरी मामलों की छानबीन कर रही है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें