फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल में आधा घंटा जाम में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
लडभड़ोल बाजार में लगा जाम। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल बाजार में लग रहे जाम से वाहन चालक ही नहीं, राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। सोमवार को लडभड़ोल बस स्टैंड के पास करीब डेढ़ बजे भारी जाम लग गया।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा तक वाहन जाम में फंसे रहे। कारोबारियों का कहना है कि शहर में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इस कारण वाहन बेतरतीब पार्क हो रहे हैं।
इसी से जाम लग रहा है। नवरात्रों के चलते भी बाजार में भीड़ बढ़ गई है। इस कारण मार्ग ज्यादा व्यस्त हो गया है। लडभड़ोल व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण चालक वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर चले जाते हैं।
रोड वैसे ही तंग है और वाहनों के पार्क होने से जाम लग जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग भी की है कि लडभड़ोल में पार्किंग की व्यवस्था कर जाम से छुटकारा दिलाया जाए। प्रशासन से बाजार में पुलिसकर्मी तैनात करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि पार्किंग के लिए जमीन का चयन किया जा रहा है। जमीन का चयन होते ही छोटे वाहनों की पार्किंग शिफ्ट कर दी जाएगी। लडभड़ोल पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि बाजार में वाहनों की आवाजाही को सुचारु रखा जाए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें