फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नौलखा फ्लाईओवर पर दो वाहनों में टक्कर, सवार सुरक्षित

Tue, 23 Jul 2024 07:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर बाईपास पर नौलखा में फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई, लेकिन गनीमत यह रही कि हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोगों को कोई चोट न आई, लेकिन हादसे में दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना मिलने पर धनोटू पुलिस थाना की टीम ने मौका पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद पुलिस में हादसे को लेकर मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक वेन्यू कार मंडी की ओर और फॉर्च्यूनर सुंदरनगर की ओर आ रही थी। जैसे ही दोनों वाहन नौलखा फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनमें तेज रफ्तारी के कारण आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रहा कि वाहनों में टक्कर के बाद उसमें लगे एयरबैग खुल और उनमें बैठे लोग बाल बाल बच गए अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि दोनों वाहनों के टक्कर में परखच्चे उड़ गए। हादसे का एक कारण बाईपास का मरम्मत कार्य चले होने के कारण अलग-अलग स्थान पर फोरलेन की एक ही लेन चलाई जा रही है। एक ही लेन पर दोनों ओर का यातायात को चलाया जा रहा है, लेकिन उस पर चेतावनी को लेकर कोई बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। डीएसपी भारत भूषण ने दोनों पक्षों में समझौता होने से हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें