फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म, दोनों गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/सुंदरनगर। जिला मंडी के तहत दो नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में नाबालिग गर्भवती हैं। इसमें एक दिव्यांग है। महिला थाना मंडी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला थाना मंडी में चाइल्ड हेल्पलाइन सदस्य सुषमा और रंजीत कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा कि 14 सितंबर को हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सदर तहसील की रहने वाली एक 15 वर्षीय पीड़िता की गर्भवती होने की सूचना प्राप्त हुई।
इस पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने पीड़िता के गांव का दौरा किया और पीड़िता को गर्भवती पाया। इस पर पीड़िता के परिजनों ने बताया कि एक 17 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग के साथ जंगल में दुष्कर्म किया। अब पीड़िता गर्भवती है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले में महिला पुलिस थाना मंडी ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जांच अतिरिक्त एसएचओ डिंपल कुमारी कर रही हैं। एक अन्य मामले में महिला पुलिस थाना में कोटली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय दिव्यांग पीड़िता की माता ने शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पीड़िता भी गर्भवती है।
शिकायतकर्ता के अनुसार सुंदरनगर स्थित विशेष बच्चों के स्कूल में पढ़ने वाली उसकी दिव्यांग बेटी के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस थाना सदर के सब इंस्पेक्टर सुकेश कुमार जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें