फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के नेला वार्ड में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के नेला वार्ड के सौली खड्ड में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। इस कारण लोगों को अंधेरे में घरों और अन्य स्थानों के लिए जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का मानना है कि स्ट्रीट लाइटों की बैटरियां और अन्य सामान चोरी होने से समस्या पेश आ रही है। सबसे अधिक परेशानी इंडस्ट्रीज एरिया में हो रही है। यहां लोगों को मोबाइल की लाइटें जलाकर चलना पड़ता है। क्षेत्रवासी जोधराम, नर्वदा देवी, भूप सिंह, शारदा और दलीप ने बताया कि यहां से दिन रात लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है।
शिकायत करने पर भी सुधार नहीं हो सका है। नेला वार्ड में नए ग्रामीण एरिया में अभी तक सड़क किनारे नई स्ट्रीट लाइटें न लगने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन का कहना है कि वार्ड के जो भी ग्रामीण हिस्से हैं, वहां अभी लाइटें नहीं लगी हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक एरिया के इर्द गिर्द लाइटें लगी हुई थीं मगर अधिकांश लाइटों का सामान चोरी हो गया है। इंडस्ट्रीज एरिया मैनेजर राजीव कुमार ने कहा कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई गई थीं। इनमें से सात-आठ की बैटरियां चोरी हो गई हैं। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें