राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में खंड स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में खंड स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्रयोह वार्ड से जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर सफल आयोजन के लिए आयोजकों को 12 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता इंजीनियर नंदलाल शर्मा ने भी खेलों के प्रोत्साहन के लिए 6 हजार रुपये का सहयोग दिया। इस सहयोग से खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
फाइनल मुकाबले में त्रिवेणी महादेव की टीम ने धर्मपुर की टीम को रोचक मुकाबले में हराया और खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर समौड़ पंचायत के प्रधान एडवोकेट प्रताप सकलानी, धर्मपुर पंचायत प्रधान ज्योति देवी, पीपली-भ्राड़ी पंचायत की प्रधान अंजु शर्मा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद