फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल मैच में ट्रायंफ ने भूपिंद्रा क्लब को दी मात

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई जिला फुटबाल चैंपियनशिप के एक मैच में जौहर दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिला फुटबाल संघ मंडी ने शनिवार को पड्डल मैदान में दो दिवसीय जिलास्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप का आगाज किया। मंडी शहर के व्यवसायी कर्ण पूरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फुटबाल संघ के प्रबंध सचिव एवं प्रतियोगिता प्रभारी जगदीश राजा ने बताया कि चैंपियनशिप में जिलेभर से 8 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला ट्रायंफ मंडी और भूपिंद्रा क्लब सुंदरनगर के बीच हुआ। इसमें ट्रायंफ टीम ने 2-1 सुंदरनगर को हरा कर जीत हासिल की। ट्रायंफ के खिलाड़ी पारस और आशीष ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई।
भूपिंद्रा टीम मात्र एक गोल ही कर पाई। दूसरा मुकाबला गागल और चौंतड़ा के मध्य खेला गया। इसमें चौंतड़ा की टीम ने 2-0 से गागल को पराजित किया। नाकआउट आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष लीला बिलास, प्रवीण शर्मा, भोपिंद्रपाल, मोती राम, हितेंद्र पटियाला, कमल किशोर, विक्रम बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें