फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शतरंज में तृप्ता ने मारी बाजी

Fri, 30 Aug 2024 08:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लेजेंडरी हॉकी प्लेयर कर्नल ध्यान चंद की याद में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने प्रतिभागियों और छात्रों को उत्साहित किया और विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी प्रो. यशपाल ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में प्रो. कुलदीप कुमार और प्रो. रमणीक शर्मा ने आर्बिटर और निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में तृप्ता ने प्रथम स्थान, विकास ने द्वितीय स्थान और बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रो. यशपाल ने सभी छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और खेलों के माध्यम से मानसिक, शारीरिक और व्यक्तित्व विकास का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रो. मनोज कुमार, डॉ. ओपी ठाकुर, लाइब्रेरियन खेम चंद, स्टाफ सदस्य और महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें