फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाइक की टक्कर से स्कूली विद्यार्थी घायल, एम्स रेफर

Fri, 30 Aug 2024 07:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर बाईपास पर एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार कर स्कूल से घर जा रहे प्रवासी बच्चे को घायल कर दिया है। हादसे को अंजाम देकर बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया है, जहां से उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को स्कूल से अपनी झोपड़ी की ओर जा रहे बच्चे को कलौहड़ पंचायत के धनेश्वरी में फोरलेन को पार करते समय गलत दिशा से आए एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे विद्यार्थी बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौका से फरार हो गया। घायल अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिकी उपचार के बाद बच्चे को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी नानक चंद ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें