फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह से औट तक एनएच पर सामान्य रहा यातायात

विज्ञापन
मंडी-कुल्लू के बीच एक तरफा गुजरते वाहन। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर मंडी से पंडोह के बीच सोमवार को यातायात सामान्य रहा। मौसम खुलते ही मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में भी मदद मिली। दिनभर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रही। बीते रविवार शाम को मार्ग बाधित हो गया था जिसे एक घंटे में बहाल कर लिया गया था।
विज्ञापन

रविवार रात को यातायात के लिए एनएच बंद रहा। सोमवार सुबह उच्च मार्ग पर फंसे वाहनों को निकाला गया। सोमवार सुबह 6 बजे यातायात खुलने के बाद कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सही ढंग से दिन भर यातायात को व्यवस्थित किया गया। पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि पुलिस कर्मी उच्च मार्ग पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए तैनात किए गए हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें