फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुकान को बेचने के नाम पर 42 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में एक ही दुकान को दो बार बेचकर 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पैलेस कॉलोनी निवासी सिमरनजीत कौर की शिकायत पर सदर पुलिस थाना में मंडी शहर के ही दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पैलेस कॉलोनी निवासी सिमरनजीत कौर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मंडी शहर के मनोज कुमार और विजय कुमार ने मिलकर टारना पौड़ियों के पास एक दुकान को बेचने के लिए राजी किया। उसे बताया कि इस दुकान का 35 लाख ऋण है। इसे लौटाकर दुकान उसके नाम करने का वादा किया।
इस पर 42 लाख रुपये का सेल परचेज एग्रीमेंट बनाया गया और उसे दुकान का कब्जा भी दे दिया। महिला ने कुल 42 लाख रुपये भी दे दिए। आरोपियों ने बैंक का एनओसी मिलते ही दुकान उसके नाम करने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार एनओसी प्राप्त करने के बाद उसने विजय कुमार को दुकान की रजिस्ट्री करवाने को कहा। इस पर पता चला कि विजय कुमार ने पहले ही यह दुकान दूसरे आरोपी मनोज के नाम कर दी है लेकिन बैंक का पैसा अदा न करने के कारण मनोज कुमार के नाम इंतकाल नहीं हो पा रहा था। इस कारण दोनों आरोपियों ने साजिश रची और उसके साथ धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने इस दुकान को 29 लाख रुपये में अन्य पार्टी को भी बेचा है। वह भी अब दावा पेश कर रहे हैं। इस संबंध में महिला ने पुलिस चौकी सिटी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उधर, एएसपी सचिन हीरेमठ ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें