फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में तीन डॉक्टर, चौदह बच्चों समेत 226 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में तीन डॉक्टरों और 14 बच्चों समेत 226 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में स्वास्थ्य, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट करने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को 1132 सैंपलों की जांच की गई। इनमें रैट में 922 और आरटीपीसीआर में 210 सैंपल की जांच की। बल्ह में 52, सरकाघाट में 25, सुंदरनगर में 30, सदर मंडी के 27, जोगिंद्रनगर के 28 मामले, पधर से छह, सराज से सात, करसोग से 20, धर्मपुर से दस, हमीरपुर से दो, यूपी से दो, धर्मशाला से एक, बिलासपुर से तीन, गोहर से दो, बालीचौकी से पांच, कुल्लू से तीन और सिरमौर से एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि वे कोरोना के प्रति सचेत रहें। गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें