मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के तीन कैडेट पंकज कुमार, अजय कुमार और सीनियर अंडर ऑफिसर राहुल ठाकुर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में पंजाब निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने से पहले कैडेट पंकज कुमार, अजय ठाकुर और राहुल ठाकुर ने चितकारा विवि बद्दी, एमएमयू सोलन और एनसीसी अकादमी रोपड़ में विभिन्न चरणों के शिविरों में प्रशिक्षण लिया।
फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस शिविर की चयन प्रक्रिया कठिन और जटिल होने के बावजूद महाविद्यालय के तीन होनहारों ने मुकाम हासिल किया है। कैडेट पंकज कुमार वल्लभ महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।
कैडेट अजय कुमार बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र हैं। कैडेट राहुल ठाकुर बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। तीनों को प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा और महाविद्यालय स्टाफ काउंसिल की सचिव डॉ. पूनम शर्मा ने बधाई दी है। संवाद