फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घरों के ताले तोड़ नकदी समेत स्वर्ण आभूषण ले उड़े चोर

Wed, 07 Aug 2024 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिम्हणू और सगनेहड़ में चाेरी घटनाएं, लोगों में दहशत, वारदात के समय घर पर नहीं परिवार
विज्ञापन

खाली रिहायशी घरों को निशाना बना रहे शातिर, नकदी और आभूषणों पर नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के चिम्हणू और सगनेहड़ में चोरी घटनाएं सामने आई हैं। शातिर घरों से नकदी समेत स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। लांगणा क्षेत्र के चिम्हणू में बैंक प्रबंधक के किराये के मकान में चोरी हुई है, जबकि सगनेहड़ में दो घरों में चोरी होने की घटना हुई है।
नेरी स्थित बैंक शाखा में बतौर प्रबंधक तैनात द्रुब्बल निवासी देंवेंद्र ठाकुर चिम्हणू में किराये के मकान में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से वे छुट्टी पर थे और अपने किराये के मकान में नहीं थे। इसी का फायदा उठाते शातिरों ने किराये के मकान के ताले तोड़कर चोरी घटना को अंजाम दिया। गांव से गेट और दरवाजे खुले होने की सूचना पर वह बीते सोमवार को चिम्हणू पहुंचे तो पाया कि ताले टूटे हुए हैं और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ है। शातिर करीब 20 हजार रुपये नकदी और स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए हैं। उन्हाेंने पुलिस को चोरी की इस घटना की सूचना दे दी गई है। आशंका जताई जा रही कि नशेड़ियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि घर से केवल नकदी व सोने के आभूषण चोरी हुए हैं, जबकि अन्य कीमती सामान सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

एक माह में जोगिंद्रनगर में 20 से अधिक चोरी घटनाएं पेश आ चुकी हैं। शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में चोरी घटनाओं से लोगों में दहशत मची हुई है। शातिर खाली मकानों को निशाना बना रहे हैं। बीते सोमवार को ही भराडू में एक पूर्व सैनिक से 50 हजार रुपये की नकदी छीनने का मामला भी सामने आ चुका है। उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
तीन संदिग्ध पुलिस थाने तलब
जोगिंद्रनगर उपमंडल में चोरी की बढ़ती वारदातों के बाद स्थानीय पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए मंगलवार दोपहर बाद तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस थाने में तलब कर पूछताछ शुरू की है। नशेड़ी तीन युवकों पर क्षेत्र की संदिग्ध गतिविधियों में भी संलिप्तता का आरोप पुलिस की जांच में आया है। पुलिस थाने में तलब कर तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू हुई है। ऐसे में कुछ खुलासे भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें