फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहर में पानी के लिए हाहाकार, कार्यालयों में बोतल बंद पानी से चला रहे काम

विज्ञापन
मंडी के स्कूल बाजार में पानी के एक चश्में पर पानी की एक बोतल को भरने के लिए इंतजार करते वाहन चा
विज्ञापन
नगर निगम के कई वार्डों में तीन दिन से नहीं हो रही पेयजल की आपूर्ति
विज्ञापन

लोगों को पानी के लिए बावड़ियों और चश्मों पर जाकर करनी पड़ रही जद्दोजहद
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। भीषण गर्मी के बीच मंडी शहर में पेयजल किल्लत से समस्या और बढ़ा दी है। शहर में कई वार्डों में पानी की आपूर्ति न होने या फिर बहुत कम से होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को भी शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों को पानी के लिए परेशानी झेलते देखा गया। कई वार्डों में तो तीन दिनों के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। कहीं पर गंदला पानी आने की भी शिकायतें आ रही हैं।
शहर में पानी न आने से सबसे अधिक दिक्कतें कार्यालयों, स्कूलों सहित अन्य संस्थानों में हो रही हैं। महाजन बाजार, खलियार, तल्याहड़, समखेतर, मोती बाजार, भगवाहन मोहल्ला सहित मंडी शहर के बाजारों में स्थित कार्यालयों में लोगों को शौचालयों और स्नानागारों में पानी नहीं होने के चलते कठिनाई हुई। वहीं, लोगों ने पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों का रुख किया। लोगों को पानी के लिए दूर-दूर बावड़ियों और पानी के चश्मों से पानी के लिए जद्दोजहद करते हुए देखा। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से कार्यालयों में कार्यरत कर्चचारियों और अन्य लोगों को पानी की बोतल खरीदते हुए देखा गया। इसके साथ ही स्कूल बाजार में स्थित पानी के चश्मे में वाहन चालकों को पानी की एक बोतल भरने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शहर के लिए बनाई गई ऊहल परियोजना के रियागड़ी स्थित टैंक में सिल्ट आने के चलते विभाग को पानी की पर्याप्त आपूर्ति देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है, जिसके चलते शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस बारे में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता हंसराज सैणी ने बताया कि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें