फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रदेश ग्रामीण पेयजल परियोजना से रिवालसर के 36 गांवों की बुझी प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीबी के सहयोग से योजना पूरी, 42.28 करोड़ किए गए खर्च
विज्ञापन


हिमा यादव

बग्गी (मंडी)। रिवालसर के अंतर्गत आने वाली दर्जनों पंचायतों के लिए राहत भरी खबर है। न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की आर्थिक सहायता और जल शक्ति विभाग के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल परियोजना के तहत लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के शुरू होने से क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों के 36 गांवों में पेयजल संकट अब बीते समय की बात हो गया है। इस परियोजना पर कुल 42.28 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार योजना को वर्ष 2044 तक की संभावित आबादी (लगभग 21,132 लोगों) की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए क्षेत्र में 3 नए ट्यूबवेल और 3 पंप हाउस स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित घरों तक जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से पंपिंग मशीनरी और स्टोरेज टैंकों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बेहल, सैण, नटनेड, रयूर, समलोण, लोअर रिवालसर, बैरकोट, दशेहड़ा, हलयातर, कयूण और बैरी सहित कई ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। अब तक 1,242 घरों को जल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। पूरी प्रणाली को आधुनिक ऑटोमेशन सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे जल आपूर्ति अधिक सुचारु और नियंत्रित हो सकेगी।
विज्ञापन

जल शक्ति मंडल बग्गी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि परियोजना के दौरान एनडीबी के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया है। निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
यह योजना रिवालसर क्षेत्र में जल सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। सरकार और एनडीबी के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है। योजना पूरी तरह तैयार है और कई चिन्हित गांवों में जल आपूर्ति शुरू भी कर दी गई है। शेष गांवों में भी शीघ्र ही नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। -डॉ. धर्मेंद्र गिल, प्रमुख अभियंता (प्रोजेक्ट), जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें