फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के पास सीवेज लीकेज से समस्या हो गई गंभीर

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के पास लीक हो रही सीवेज। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। क्षेेत्रीय अस्पताल मंडी के समीप सीवरेज समस्या से सरकारी कर्मचारियों और नर्सिंग प्रशिक्षुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल भवन के पीछे बने खाद्य सुरक्षा विभाग, जीएनएम नर्सिंग स्कूल और सेवा भारती भवन के चारों तरफ बनी नालियों और पौड़ियों में सीवेज लीकेज हो रही है।
विज्ञापन

फिसलन होने से जीएनएम छात्राएं और कर्मचारी फिसल कर चोटिल हुए हैं। जीएनएम स्कूल में 60 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं। सेवा भारती स्वयंसेवी संस्था ने समस्या के निदान के लिए कई बाद अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन से गुहार लगाई। संस्था ने अपने स्तर पर भी कई बार परिसर की सफाई की। लीकेज को काबू करने का प्रयास किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
...
केस वन
- पिछले एक वर्ष से विभिन्न विभागों के कार्यालयों के बाहर सीवेज लीकेज की समस्या चल रही है। गंदा पानी और सीवेज नालियों में रुकी पड़ी है। इससे बदबू का आलम है। ऐसे में यहां ठहना सभी के लिए मुश्किल हो जाता है। अस्पताल प्रबंधन से समस्या उठाई लेकिन समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

-तेज प्रकाश, प्रधान सेवा भारती
...
केस टू
- अस्पताल के पीछे सीवेज लीकेज से खाद्य सुरक्षा विभाग और जीएनएम स्कूल परिसर में बहुत बुरा हाल है। यहां सीवरेज के चैंबरों और पानी की निकासी से नालियां भरी पड़ी हैं। कई बार इन्हें साफ करवाया। विभाग ने कुछ माह पूर्व सीवेज निकासी के लिए नई लाइन बिछाई थी लेकिन कार्य अधूरा रहने से समस्या जस की तस बनी हुई है। -अनिल गुप्ता प्रेस सचिव सेवा भारती
समस्या का समाधान करवाया जा रहा है। आईपीएच विभाग ने चैंबर तक नई सीवरेज लाइन बिछाई है। ठेकेदार को भी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

:डॉ. धर्म सिंह, एमएस जोनल अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें