अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेते श्र?
- फोटो : Mandi
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर मंगलवार दोपहर दो बजे राजदेवता माधोराय की अंतिम जलेब निकलेगी। इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जलेब से पूर्व देवी-देवता चौहटा की जातर में शामिल होंगे।
इस दौरान देवी-देवता कतार में विराजमान होकर सैकड़ों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। बड़ादेव कमरूनाग सुबह आठ बजे टारना से रवाना होंगे और दर्शन के लिए कुछ देर के लिए सेरी मंच की पौड़ियों पर विराजमान होंगे। जबकि राजदेवता माधोराय की पालकी के साथ एक दर्जन से अधिक देवी-देवता साथ चलेंगे और चौहटा जातर में शामिल होने के बाद अधिकांश देवी देवता अपने मूल स्थान के लिए रवाना हो जाएंगे।
समापन समारोह पर देव आदि ब्रह्मा पूरे शहर में सुरक्षा कार बांधेंगे। देव आदि ब्रह्मा के गूर नंगे पांव चौहटा से होते हुए हनुमानघाट से समखेतर होते हुए महाजन बाजार से चौहाटा तक आटे का गुलाल उड़ाकर सुख समृद्घि की कामना करने के बाद अपने मूल स्थान को रवाना होंगे।
उधर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को गांधी चौक वाया मोती बाजार समखेतर तक सभी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित रहेगा।