जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर कॉलेज में 11वें विश्व आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विविध गतिविधियों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रकाश चंद ने की। मुख्य वक्ता भारतीय चिकित्सा पद्धति अनुसंधान संस्थान उत्तर क्षेत्र जोगिंद्रनगर के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कौंडल रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों को मिनी हर्बल गार्डन की अवधारणा से अवगत करवाते हुए औषधीय पौधों के महत्व और दैनिक जीवन में उनके उपयोग की जानकारी दी। डॉ. रविंद्र कुमार ने औषधीय चारा पौधों तथा पशुधन के स्वास्थ्य और पोषण में इनके महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद का महत्व’ विषय पर पोस्टर मेकिंग और औषधीय पादप हर्बेरियम प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग में बीएससी द्वितीय वर्ष के अमन प्रथम, बीए प्रथम वर्ष समाजशास्त्र की दिवांशी द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष समाजशास्त्र की सोनाक्षी और बीए प्रथम वर्ष इतिहास की जिया तृतीय रहीं।
औषधीय पादप हर्बेरियम प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष मेडिकल की अवनी ठाकुर प्रथम, अन्वी राणा द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष मेडिकल के अमन तृतीय रहे। इस मौके पर अर्थशास्त्र विभाग से प्रो. मंजू बाला, वाणिज्य विभाग से डॉ. कुलदीप, प्रो. कौमुदी और डॉ. स्मृति ठाकुर मौजूद रहीं।