फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ‘एनएचएम कर्मियों के साथ सरकार कर रही अनदेखी’

विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी के हॉल में एनएचएम कर्मचारियों के आयोजित सम्मेलन में मौजूद पदा्​धिकारी व सदस्य
विज्ञापन
मंडी। एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को एमसीएच सभागार मंडी में हुई। इसमें हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। महासंघ के प्रदेश विधिक सलाहकार राकेश ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी और शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया और न ही इनके लिए स्थायी नीति बनाई। सरकार से मांग की गई कि एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। कर्मचारी महासंघ ने सरकार के उस निर्णय का विरोध किया जिसमें सभी कर्मचारियों को एप के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाने का निर्णय लिया गया है।
इस दौरान एनएचएम की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नवनीत गुलेरिया को अध्यक्ष चुना। डॉ. विपुल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूजा चौधरी और विनोद उपाध्यक्ष, रविकांत, अतुल व कामना संयुक्त सचिव, चेतन कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा को कानूनी सलाहकार और प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी। राजेंद्र और महेंद्र पाल को मुख्य सलाहकार चुना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें