आरके इंटरनेशनल स्कूल नावाही में आयोजित वार्षिक परितोषिक वितरण समरोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम
सरकाघाट (मंडी)। आरके इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। हम सब भारतीय हैं, थीम पर आधारित समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा के साथ-साथ सामाजिक समरसता और राष्ट्रभाव का प्रभावी संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति विभाग शिमला के अधीक्षण अभियंता राकेश पाराशर तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रशांत ठाकुर तथा भोरंज के एसएचओ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, धार्मिक एवं देशभक्ति गीत, परिधान प्रदर्शन तथा लघु नाटिका के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
राष्ट्रीय एकता पर आधारित मंचन समारोह का विशेष आकर्षण रहा। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राकेश पाराशर ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विशेष अतिथि प्रशांत ठाकुर ने भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सुशील कुमार, अभिनव शर्मा, आराध्य चंदेल, दैविक, आयांश ठाकुर, अथर्व ठाकुर, गर्वित बिष्ट, श्याम चौहान ,अलीजा, आराध्या शर्मा, काश्ननी राजपूत तथा सानिध्य चंदेल आदि बच्चे मुख्य अतिथि ने सम्मानित किए। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सुशील कुमार ने बताया कि मुझे जो स्कूल में प्रथम स्थान मिला है इस का श्रेय अध्यापकों और अभिभावकों को जाता है। अभिनव शर्मा ने बताया कि माता-पिता के कठिन परिश्रम और शिक्षकों की वजह से मुझे पुरस्कार प्राप्त हुआ है। संवाद